(Set1)(Set2)(Set3)
(Set1)
1. सन 1848 में किस फ्रांसीसी कलाकार ने 4 चित्रों की एक श्रृंखला बनाई जिसका नाम’ विश्वव्यापी प्रजातांत्रिक तथा सामाजिक गणराज्यों का स्वप्न’ था?
2. कल्पनादर्श या यूटोपिया किसे कहते हैं?
3. निरंकुशवाद क्या है?
4. राष्ट्र-राज्य क्या है?
5. जनमत संग्रह क्या है?
6. 1882 में साॅबॉन विश्वविद्यालय में किसने ‘राष्ट्र क्या है’ विषय पर एक व्याख्यान दिया था?
7. राष्ट्रवाद की स्पष्ट अभिव्यक्ति पहली बार किस क्रांति में हुई?
8. एक जर्मन पंचांग का मुखपृष्ठ 1798 में किस पत्रकार ने डिजाइन किया था?
9. फ्रांसीसी क्रांति के बाद एस्टेट जनरल का नाम बदलकर क्या रखा गया?
10. 1804 की फ्रांस की नागरिक संहिता को किस नाम से भी जाना जाता है?
11. जर्मनी में ‘स्वतंत्रता के वृक्ष का रोपण’ नामक चित्र किस चित्रकार द्वारा बनाया गया था?
12. 1813 की किस लड़ाई में हार के बाद नेपोलियन को फ्रांस लौटते हुए डाकिए के रूप में चित्रित किया गया था?
13. नेपोलियन के युद्धों की शुरुआत 1797 में किस देश पर हमले से हुई?
14. यूनान की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कब प्रारंभ हुआ?
15. 1859 से 1870 तक किस देश का एकीकरण हुआ?
16. 1866 से 1871 तक किस देश का एकीकरण हुआ?
17. 18 वीं सदी के मध्य में ऑस्ट्रिया तथा हंगरी क्षेत्र पर किस साम्राज्य का शासन था?
18. उस समय हंगरी में आधे लोग कौन सी भाषा बोलते थे?
19. नेपोलियन का पतन तथा वियना शांति संधि किस वर्ष हुई?
20. तत्कालीन यूरोप में कुलीन वर्ग किस भाषा का प्रयोग करते थे?
(Set2)
1. उदारवाद शब्द किस भाषा के किस शब्द से बना है और उसका क्या अर्थ है?
2. नेपोलियन ने कितने राज्यों का एक महासंघ बनाया था?
3. नेपोलियन के समय में कपड़े को मापने का पैमाना क्या था जिसकी लंबाई स्थान अनुसार घटती-बढ़ती रहती थी?
4. 1834 में प्रशा की पहल पर कौन सा शुल्क संघ स्थापित किया गया?
5.वाटरलू की लड़ाई में नेपोलियन की हार कब हुई और किन यूरोपीय शक्तियों ने मिलकर उसे हराया?
6. 1815 की वियना संधि के लिए आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी?
7. रूढ़िवाद क्या है?
8. किस संधि के तहत नीदरलैंड्स बनाया गया?
9. ज्यूसेपी मेत्सिनी का जन्म कब और कहां हुआ?
10. मैटरनिख ने किसे’ हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन’ बताया?
11. ‘ यंग इटली’ और ‘यंग यूरोप’ संगठनों की स्थापना किसने की थी?
12. ‘ यंग यूरोप’ संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
13. किसने कहा था “जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी -जुकाम हो जाता है।”
14. यूनान के स्वतंत्रता संग्राम के लिए किस अंग्रेज कवि ने धन इकट्ठा किया और युद्ध में लड़ने भी गए जहां 1824 में बुखार से उनकी मृत्यु हो गई थी?
15. 1832 की किस संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी?
16. फ्रांसीसी रुमानी चित्रकार ‘यूजीन देलाक्रोआ’ ने किस घटना की याद में 1824 में ‘द मसैकर एट किऑस’ नामक चित्र बनाया?
17. पोलैंड में रूस के विरूद्ध एक सशस्त्र विद्रोह कब हुआ जिसे आखिरकार कुचल दिया गया?
18. ‘ग्रिम्स फेयरीटेल्स’नामक लोक कहानियां किन दो भाइयों ने लिखी जो जर्मनी के रहने वाले थे?
19. नारीवाद क्या है?
20. 18 मई 1848 को कितने प्रतिनिधियों ने फ्रैंकफर्ट संसद में अपना स्थान ग्रहण किया था?
(Set3)
1. जनवरी, 1871 में जर्मनी का सम्राट किसे घोषित किया गया?
2. उन्नीसवीं सदी के मध्य में इटली कितने राज्यों में बँटा हुआ था ?
3. 1861 में एकीकृत इटली का राजा किसे घोषित किया गया ?
4. नृजातीय का अर्थ बताएं।
5. किन देशों के बीच एक्ट ऑफ यूनियन (1707)के तहत यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन हुआ?
6. आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन में कब शामिल किया गया?
7. ब्रितानी झंडा तथा राष्ट्रगान कौन से हैं?
8. इटली में 1860 में किसने ‘एक्सपीडिशन ऑफ द थाउजेंड’ का नेतृत्व किया जिस में शामिल स्वयंसेवक ‘रेड शर्टस’ के नाम से जाने गए?
9. ‘पेपल राज्य’ इटली में कब शामिल हुए?
10. फ्रांस में राष्ट्र की नारी छवि को क्या नाम दिया गया?
11. जर्मनी में राष्ट्र की नारी छवि को क्या कहा गया जो बलूत के पत्तों का मुकुट पहनती है?
12. ‘बलूत पत्तियों का मुकुट’ किसका प्रतीक था?
13. ‘तलवार पर लिपटी जैतून की डाली’ किसका प्रतीक था?
14. ‘बाज छाप कवच’ किसका प्रतीक था?
15. ‘राइन नदी पर पहरा देती जर्मनिया’ का चित्र 1860 में किसने बनाया था?
16. 1871 के बाद यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का स्रोत कौन सा क्षेत्र था?
17. साम्राज्यवाद से जुड़कर राष्ट्रवाद 1914 में यूरोप को किस महाविपदा की ओर ले गया?
18. बाल्कन क्षेत्र के निवासियों को आमतौर पर क्या पुकारा जाता था?
19. बाल्कन क्षेत्र में उस समय कौन-कौन से भूभाग शामिल थे?
20. ‘उगते सूर्य की किरणें’ किस का प्रतीक था?