Study4all.fun

भारत में राष्ट्रवाद(CBSE)

(Set1)(Set2)(Set3)

(Set1)

1. प्रथम विश्व युद्ध के कारण हुए खर्चों की भरपाई के लिए तत्कालीन अंग्रेजी सरकार ने भारत में कई कदम उठाए। किन्हीं दो कदमों का उल्लेख करें।

2. सिपाहियों की जबरन भर्ती का क्या अर्थ था?

3. 1921 की जनगणना के अनुसार अकाल तथा महामारी से लगभग कितने लोग मारे गए?

4. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे?

5. भारत आने के बाद गांधी जी द्वारा चलाए गए तीन प्रमुख सत्याग्रह बताइए।

6.रॉलट एक्ट के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का फैसला गांधी जी  ने किस वर्ष लिया?

7. जलियाँवाला बाग हत्याकांड कब और कहाँ हुआ?

8. मार्च 1919 में खिलाफत समिति का गठन कहाँ किया गया?

9. सितंबर 1920 में कांग्रेस के किस अधिवेशन में ख़िलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन साथ -साथ चलाने का निर्णय लिया गया?

10.अपनी किस पुस्तक में गांधीजी ने कहा था कि भारत में ब्रिटिश शासन बने रहने के लिए लोगों का सहयोग ही कारण रहा है। यदि इस सहयोग को वापस ले लिया जाए तो स्वराज की स्थापना हो सकती है?

11. खिलाफत आंदोलन से जुड़े अली बंधुओं के नाम बताएँ।

12.  ‘बहिष्कार’ का क्या अर्थ है?

13. दिसंबर 1920 के कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन का क्या महत्व है?

14. पिकेटिंग का क्या अर्थ है?

15. 1921 से 1922 के दौरान देश में विदेशी कपड़ों के आयात में क्या अंतर आया?

16. बाबा रामचंद्र किस देश में गिरमिटिया मजदूर के तौर पर काम कर चुके थे?

17. गिरमिटिया मजदूर किसे कहा जाता था?

18. बेगार का क्या अर्थ है?

19. जवाहरलाल नेहरू ने जून 1920 में कहाँ दौरा किया था?

20. गुजरात के बारदोली में किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने और कब किया था?

(Set2)

1. संयुक्त प्रांत में रायबरेली के पास पुलिस ने किसानों पर गोली कब चलाई जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू उस क्षेत्र का दौरा करने करना चाहते थे किंतु उन्हें अनुमति नहीं मिली?

2. 1920 के दशक में आंध्र प्रदेश के गुडेम पहाड़ियों में शुरू हुए उग्र गुरिल्ला आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

3. किस कानून(एक्ट) के अंतर्गत बागानों में काम करने वाले मज़दूरों को बागानों से बाहर जाने की इजाज़त नहीं होती थी?

4. असहयोग आंदोलन के दौरान 1922 में कहाँ पर जनता का पुलिस के साथ हिंसक टकराव हुआ जिसके बारे में सुनते ही गांधी जी ने इस आंदोलन को रोकने का आह्वान किया?

5. कांग्रेस के भीतर ही स्वराज पार्टी का गठन किन नेताओं ने किया था?

6. 1928 में ब्रिटिश सरकार ने किसके नेतृत्व में एक वैधानिक आयोग का गठन किया जिसमें कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था?

7. साइमन कमीशन के विरोध के दौरान हुए प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किए गए हमले से किस प्रसिद्ध नेता की बाद में मृत्यु हो गई थी?

8. साइमन कमीशन के विरोध को शांत करने के लिए तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने अक्टूबर 1929 में भारत के लिए क्या ऐलान किया था?

9. दिसंबर 1929 में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की मांग को मान लिया गया और किस तिथि को स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया?

10. गांधीजी ने अपनी 11 मांगों के साथ वायसराय इरविन  को पत्र कब लिखा?

11. अपने 78 स्वयंसेवकों के साथ गांधी जी ने नमक यात्रा कब और कहाँ से शुरू की तथा यह दांडी कब पहुँची?

12. दांडी में 6 अप्रैल 1930 को नमक बनाकर गांधी जी ने नमक कानून तोड़ा। इसके साथ ही किस आंदोलन की शुरुआत हुई?

13. गांधी- इरविन समझौता कब हुआ जिसके द्वारा गांधी जी ने कांग्रेस की तरफ से दूसरे गोलमेज सम्मेलन(दिसंबर,1931) में भाग लेने की सहमति व्यक्त की थी?

14.1928 में दिल्ली के किस मैदान में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी(H.S.R.A) का गठन किया गया?

15. भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने लेजिस्लेटिव असेंबली में बम कब फेंका था?

16. फांसी के समय भगत सिंह की आयु कितनी थी?

17. उद्योगपतियों के व्यवसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए 1920 और 1927 में किन दो संगठनों की स्थापना हुई?

18. 1930 में रेलवे कामगारों की हड़ताल के बाद गोदी (port) कामगारों की हड़ताल कब हुई?

19. मार्च, 1931 में सविनय अवज्ञा आंदोलन वापिस लेने के बाद किस वर्ष यह फिर शुरू हुआ?

20. भावी संविधान पर चर्चा के लिए तीनों गोलमेज सम्मेलन कहाँ आयोजित किए गए थे जिनमें से केवल दूसरे सम्मेलन में कांग्रेस ने भाग लिया था?

(Set3)

1.गांधीजी के अनुसार किसे खत्म किए बिना 100 साल तक भी स्वराज की स्थापना नहीं हो सकती?

2. महात्मा गांधी ने किसे ईश्वर की संतान बताया और उन्हें समान अधिकार दिलाने के लिए सत्याग्रह किए?

3. डॉ॰ अंबेडकर ने 1930 में कौन सी संस्था बनाई?

4. भीमराव अंबेडकर ने गांधीजी की राय मानते हुए ‘पूना पैक्ट’ पर हस्ताक्षर कब किए?

5. गांधीजी का सेवाग्राम आश्रम कहाँ पर था?

6. 1930 में मुस्लिम लीग के अध्यक्ष कौन थे जिन्होंने मुस्लिम हितों को ध्यान में रखकर अलग निर्वाचिका की मांग की थी जिसे बाद में पाकिस्तान की माँग से भी जोड़ा जाता है?

7.1870के दशक में मातृभूमि की स्तुति के रूप में ‘वंदे मातरम्’ किसने लिखा था जिसे बाद में उन्होंने अपने उपन्यास ‘आनंद मठ’ में शामिल किया?

8.स्वदेशी आंदोलन की प्रेरणा से किसने भारत माता की विख्यात ‘सन्यासिनी’ वाली छवि को बनाया था?

9. लोक परंपराओं को पुनर्जीवित करने के क्रम में मद्रास में नटेसा शास्त्री ने किस नाम से तमिल लोककथा का चार खंडों में संकलन प्रकाशित किया था?

10. 1921 में गांधीजी के स्वराज के झंडे में चरखा किसका प्रतीक था?

11. 1942 में गांधीजी ने कौन सा आंदोलन शुरु किया था?

12. ‘करो या मरो’ का प्रसिद्ध नारा किसने दिया था?

13. 1942 के आंदोलन में भाग लेने वाली कोई दो महिलाओं के नाम लिखें।

14. बंगाल में स्वदेशी आंदोलन के दौरान तैयार किए गए झंडे में भारत के आठ प्रांतों को किस प्रकार दिखाया गया?

15. भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई थी?

Pages: 1 2

You cannot copy content of this page