(Set1)(Set2)(Set3)
(Set1)
1.द्वितीय विश्व युद्ध के समय मित्र राष्ट्र क्या थे?
2.सोवियत संघ और अमेरिका मित्र राष्ट्रों के गठबंधन में कब शामिल हुए?
3.जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के सामने कब आत्मसमर्पण किया?
4.द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय सैनिक अदालत कहाँ स्थापित की गई जिसे नात्सी युद्ध बंदियों पर मुकदमा चलाने का जिम्मा सौंपा गया था?
5.दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी ने किस प्रकार लोगों का नरसंहार किया था?
6.न्यूरेम्बर्ग अदालत ने कितने नात्सियों को मौत की सजा दी थी?
7.नात्सी शब्द जर्मन भाषा के किस शब्द से बना है?
8.प्रथम विश्व युद्ध के समय मित्र राष्ट्रों में कौन- कौन शामिल था?
9. पहला विश्व युद्ध कब लड़ा गया?
10.प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका मित्र राष्ट्रों के गठबंधन में कब शामिल हुआ?
11.प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी घुटने टेकने पर कब मजबूर हुआ?
12. जर्मन संसद का क्या नाम था?
13.प्रथम विश्व युद्ध के बाद कौन सी संधि हुई जो जर्मनी के लिए बहुत कठोर और अपमान जनक थी?
14.’नवंबर के अपराधी’ कहकर किनका खुलेआम मजाक उड़ाया गया?
15.युद्ध के मोर्चे पर सैनिकों के लिए खोदे गए गड्ढों को क्या कहते हैं?
16. जर्मनी द्वारा कर्ज और हर्जाना चुकाने से इनकार करने पर फ्रांसीसियों ने जर्मनी के मुख्य औद्योगिक इलाके रूर पर कब्जा कब कर लिया था जो विशाल कोयला भंडारों वाला क्षेत्र था?
17.अति- मुद्रास्फीति क्या है?
18.जर्मनी को अति- मुद्रास्फीति के संकट से निकालने के लिए अमेरिका ने कौन सी योजना बनाई?
19. 1929 में अमेरिका का कौन सा शेयर बाजार धराशायी हो गया जिससे जर्मनी को मिल रही मदद भी रातों-रात बंद हो गई?
20. 24 अक्टूबर 1929 को 1 दिन में 1.3 करोड़ शेयर बेच दिए गए। यह किस घटना की शुरुआत थी?
(Set2)
1. 1932 तक किस देश में बेरोजगारों की संख्या 60 लाख तक पहुंच गई थी और वहाँ ऐसे लोग बड़ी संख्या में दिखाई देते थे जो ‘मैं कोई भी काम करने को तैयार हूँ’ लिखी तख्ती गले में लटकाए खड़े रहते थे?
2. गरीब होते होते मजदूर वर्ग की आर्थिक स्थिति में पहुँच जाना क्या कहलाता है?
3. आर्थिक मंदी के समय जर्मनी में किसका शासन था जिसका शासन 20 मंत्रिमंडलों के हाथों में रहा और उनकी औसत अवधि 239 दिन से ज्यादा नहीं रही?
4. हिटलर का जन्म कब और किस देश में हुआ था ?
5. हिटलर ने 1919 में जर्मन वर्कर्स पार्टी समूह की सदस्यता ली और धीरे-धीरे इस संगठन पर अपना नियंत्रण कायम कर लिया और उसे क्या नया नाम दिया ?
6. हिटलर ने बवेरिया पर कब्जा करने, बर्लिन पर चढ़ाई करने और सत्ता पर कब्जा करने की योजना कब बना ली थी ?
7. 1932 तक आते-आते जर्मनी में सबसे बड़ी पार्टी कौन सी बन गई थी जिसे 37% वोट मिले?
8. नात्सियों ने अपने धुआंधार प्रचार के जरिए किसे एक मसीहा, एक रक्षक, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया जिसने मानो जनता को तबाही से उबरने के लिए ही अवतार लिया था?
9. राष्ट्रपति हिंडनबर्ग ने हिटलर को चांसलर का पदभार संभालने का निमंत्रण कब दिया जो मंत्रिमंडल में सबसे शक्तिशाली पद था?
10. हिटलर के समय नात्सी शासन ने कुल कितने किस्म के लोगों को अपने दमन का निशाना बनाया था?
11. कंसंट्रेशन कैंप क्या थे?
12. 28 फरवरी 1933 को जारी किए गए किस अध्यादेश के जरिए हिटलर ने अभिव्यक्ति, प्रेस एवं सभा करने की आजादी जैसे नागरिक अधिकारों को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया?
13. 3 मार्च 1933 को किस अधिनियम के अंतर्गत जर्मनी में तानाशाही स्थापित कर दी गई?
14. हिटलर ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी किस अर्थशास्त्री को सौंपी?
15. 1933 में जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशन्स से पल्ला झाड़ लिया और 1936 में राईनलैंड पर दोबारा कब्जा किया। ऑस्ट्रिया को जर्मनी में कब मिलाया गया?
16. ‘एक जन, एक साम्राज्य, एक नेता का नारा किस पार्टी का था?
17. हिटलर के समय जर्मनी में बनी जनता की कार किस नाम से जानी जाती है?
18. सितंबर,1939 में जर्मनी ने किस देश पर हमला कर दिया जिसकी वजह से फ्रांस और इंग्लैंड के साथ भी उसका युद्ध शुरू हो गया?
19. सितंबर, 1940 में जर्मनी ने किन दो देशों के साथ मिलकर एक त्रिपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किए?
20. जून,1941 में हिटलर ने किस देश पर हमला किया जो हिटलर की एक ऐतिहासिक बेवकूफी़ थी?
21. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर किस देश ने परमाणु बम गिराया?
22. जब जापान ने हिटलर को समर्थन दिया और पर्ल हार्बर पर अमेरिकी ठिकानों को बमबारी का निशाना बनाया तो कौन सा देश दूसरे विश्व युद्ध में कूद पड़ा?
23. हिटलर की पराजय कब हुई?
24.जर्मनी की संभावित हार को देखते हुए हिटलर और उसके प्रचार मंत्री ग्योबल्स ने बर्लिन के एक बंकर में पूरे परिवार के साथ अप्रैल ,1945 में ही आत्महत्या कर ली थी। सही या गलत ?
25. अति जीविता (सर्वाइवल आफ द फ़िटेस्ट) का सिद्धांत क्या है और किसने दिया ?
26. हिटलर की नस्ली सोच किन विचारकों के सिद्धांतों पर आधारित थी?
27. नॉर्डिक जर्मन आर्य कौन थे?
28. ‘ब्लाॅन्ड’ शब्द नात्सी शासन में किसके लिए प्रयोग हुआ है?
29. हिटलर की विचारधारा का दूसरा पहलू लेबेन्स्राउम या जीवन- परिधि की भू- राजनीतिक अवधारणा से संबंधित था। हिटलर के लिए इसका क्या तात्पर्य था ?
30. जिप्सी कौन थे ?
(Set3)
1. हिटलर के शासन में घेटो(Ghetto) क्या थे?
2. बहुत ज्यादा ब्याज वसूलने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है?
3. नवंबर 1938 एक जनसंहार में यहूदियों की संपत्तियों को तहस-नहस किया गया, लूटा गया, उनके घरों पर हमले हुए, यहूदी प्रार्थनाघर जला दिए गए और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस घटना को किस नाम से याद किया जाता है?
4. नाजी शासन के दौरान न्यूरेम्बर्ग नागरिकता अधिकार, सितंबर 1935 के कोई दो प्रावधान बताएँ।
5. हिटलर शासन में सितंबर 1941 में किस समुदाय को हुक्म दिया गया कि वह डेविड का पीला सितारा अपनी छाती पर लगा कर रखेंगे। उनके पासपोर्ट तमाम कानूनी दस्तावेजों और घरों के बाहर भी यह पहचान चिन्ह छाप दिया गया?
6. नात्सी जर्मनी में यहूदियों, जिप्सियों के बच्चों और विकलांग बच्चों को स्कूलों से निकाल दिया गया। इन्हें किस प्रकार के बच्चे माना जाता था?
7. नात्सी शासन में युंगफ़ोक क्या था?
8.हिटलर के अनुसार किस खेल का प्रशिक्षण बच्चों को फौलादी दिलवाला, ताकतवर और मर्दाना बना सकता है?
9. हिटलर के समय किस उम्र में युवाओं को लेबर सर्विस में शामिल होना पड़ता था और इसके बाद उन्हें सेना में काम करना पड़ता था तथा किसी नात्सी संगठन की सदस्यता लेनी होती थी?
10.नात्सी यूथ लीग का गठन कब हुआ था जिसे 4 साल बाद हिटलर यूथ का नया नाम दिया गया?
11. नात्सी जर्मनी में नस्ल की शुद्धता बनाए रखने, यहूदियों से दूर रहने, घर संभालने और बच्चों को नात्सी मूल्य- मान्यताओं की शिक्षा देने का दायित्व किसका माना गया था?
12. 1933 में किसने कहा था: ‘मेरे राज्य की सबसे महत्वपूर्ण नागरिक मां है।’
13. हिटलर के समय जर्मनी में लाखों यहूदियों को गैस चैंबरों में ले जाकर मारा गया। इन गैस चेंबरों को क्या कहा जाता था?
14. हिटलर के शासन में यहूदियों के प्रति नफरत फैलाने के लिए फिल्मों का भी सहारा लिया गया। इस श्रेणी में सबसे कुख्यात फिल्म कौन सी थी?
15. नात्सी जर्मनी में किस समुदाय के लिए केंचुआ, चूहा, कीड़ा जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता था?
16. अमेरिका दूसरे विश्व युद्ध में कब शामिल हुआ?
17. वाइमर गणराज्य की स्थापना का ऐलान कब किया गया?
18. नात्सी जर्मनी में यहूदियों की स्थिति दर्शाने वाली कहानी को शार्लट बेराट ने अपनी डायरी में दर्ज किया था जिसे बाद में पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया। पढ़ने वालों को झकझोर कर रख देने वाली इस किताब का नाम क्या है?
19. 23 जुलाई 1939 को गांधी जी ने हिटलर को पत्र लिखा तथा युद्ध को रोकने की अपील की थी। 24 दिसंबर 1940 को भी गांधी जी ने मानवता के नाम पर युद्ध रोकने की अपील करते हुए हिटलर को पत्र लिखा था। यह दोनों पत्र कहाँ से लिखे गए?
20. नात्सी शासन के दौरान भीषण रक्तपात और बर्बर दमन हुआ था जिसका अंदाजा दुनिया को युद्ध समाप्त होने और जर्मनी के हार जाने के बाद ही लग पाया। उस समय हुए कत्लेआम को क्या कहा जाता है?