(Set1)(Set2)(Set3)
(Set1)
1. मुद्रण की तकनीक सबसे पहले कहाँ विकसित हुई?
2. पारंपरिक चीनी किताब किस शैली में किनारों को मोड़ने के बाद सिल कर बनाई जाती थीं?
3. सुलेखक या खु़शख़त कौन थे?
4. खु़शनवीसी का क्या अर्थ है?
5. एक लंबे अरसे तक चीनी राजतंत्र द्वारा बड़ी तादाद में पुस्तकें छपवाने का क्या कारण था?
6. उन्नीसवीं सदी के अंत तक चीन में पश्चिमी शैली के स्कूलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कौन सा शहर प्रिंट संस्कृति का नया केंद्र बन गया?
7. जापान में 768- 770 ई॰में छपाई की तकनीक कौन लेकर आए?
8. 868 ई॰ में छपी जापान की सबसे पुरानी पुस्तक कौन सी है?
9.एदो जापान के किस शहर का पुराना नाम है?
10.तेरहवीं शताब्दी के मध्य में लगभग 80,000 वुड ब्लॉक्स पर उकेरा गया बौद्ध ग्रंथों का कोरियन संग्रह कौन-सा है जिसे 2007 में यूनेस्को के मेमोरी ऑफ़ द वर्ल्ड रजिस्टर में दर्ज किया गया?
11. 1753 में एदो में जन्मे कितागावा उतामारो ने किस चित्रकला शैली में अहम योगदान किया?
12. वेलम क्या है?
13. 1295 में इटली वापस लौटे मार्कोपोलो ने चीन से प्रिंटिंग की कौन-सी तकनीक का ज्ञान प्राप्त किया था?
14. 1430 के दशक में छपाई की नई तकनीक बनाने का श्रेय किसे जाता है?
15. जैतून भरने की मशीन जैतून प्रेस का मॉडल ध्यान में रखते हुए गुटेन्बर्ग द्वारा 1448 में बनाई गई प्रिंटिंग मशीन द्वारा छापी गई पहली पुस्तक कौन सी थी जिसकी 180 प्रतियाँ छापने में उसे 3 वर्ष लगे?
16. गुटेन्बर्ग प्रिंटिंग प्रेस में प्लाटेन क्या था?
17. छपाई के लिए इबारत कंपोज करने वाले व्यक्ति क्या कहते हैं?
18. गैली क्या है?
19. गाथा गीत क्या है?
20. प्रोटेस्टेंट धर्म सुधार आंदोलन क्या था?
(Set2)
1. किसका कथन है,”मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है, सबसे बड़ा तोहफा।”
2.धर्म सुधारक मार्टिन लूथर ने रोमन कैथोलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए कितनी स्थापनाएँ लिखी?
3. प्रिंट के आगमन को दर्शाते हुए बनाए गए जे.वी.श्ले के चित्र (1739) में दर्शाए गए मिनर्वा और मर्करी किसके प्रतीक हैं?
4. 16वीं शताब्दी में विधर्मियों की शिनाख्त करने वाली और सजा देने वाली रोमन कैथोलिक संस्था का क्या नाम था?
5. प्रिंट को लेकर आशंकित किस कैथोलिक धर्म सुधारक ने लिखा था,” किताबें भिनभिनाती मक्खियों की तरह है, दुनिया का कौन सा कोना है, जहाँ ये नहीं पहुंच जाती……”
6. पंचांग क्या है?
7. 17-18 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में प्रचलित चैपबुक क्या थीं?
8. 18 वीं सदी में फ्रांस के किस उपन्यासकार ने घोषणा की थी, “छापाखाना प्रगति का सबसे ताकतवर औजार है, इससे बन रही जनमत की आँधी में निरंकुशवाद उड़ जाएगा।”
इसी ने आगे कहा था, “हे निरंकुशवादी शासकों, अब तुम्हारे काँपने का वक्त आ गया है! आभासी लेखक की कलम के जोर के आगे तुम हिल उठोगे!”
9. निरंकुशवाद का क्या अर्थ है?
10. फ्रांस में बच्चों की पुस्तकें छापने के लिए एक मुद्रणालय कब स्थापित किया गया?
11.जर्मनी में ग्रिम बंधुओं द्वारा एकत्र की गई लोक कथाओं का संग्रह किस वर्ष छापा गया?
12. यूरोप की कोई दो महिला उपन्यासकारों के नाम बताएँ।
13. 19वीं सदी के मध्य तक न्यूयॉर्क के रिचर्ड एम. हो. द्वारा बनाई गई शक्ति चालित बेलनाकार प्रेस में छपाई की गति क्या थी?
14. एक साथ 6 रंगों की छपाई किस प्रेस से मुमकिन हुई?
15. शिलिंग श्रृंखला के तहत किस देश में 1920 के दशक में लोकप्रिय किताबों की एक श्रृंखला छापी गई?
16. भारत में मुद्रण युग से पहले की पांडुलिपि किस पर लिखी जाती थी?
17. पुर्तगाली धर्म प्रचारकों के साथ सोलहवीं शताब्दी में भारत में प्रिंटिंग प्रेस सबसे पहले कहाँ आया?
18. कैथोलिक पुजारियों ने पहली तमिल पुस्तक कब और कहाँ छापी थी?
19. पहली मलयालम भाषा की पुस्तक कब छापी गई?
20. 1780 से बंगाल गजट नामक साप्ताहिक पत्रिका का संपादन किसने शुरू किया था?
(Set3)
1. अंग्रेजी हुकूमत में हिंदुस्तानी लोगों द्वारा अखबार छापने का पहला प्रयास बंगाल गजट नाम से किसने किया था?
2. 1821 में ‘संवाद कौमुदी’ का प्रकाशन किसने किया जिसके विचारों से टक्कर लेने के लिए रूढ़िवादियों ने ‘समाचार चंद्रिका’ का प्रकाशन किया?
3. 1882 में देश में प्रकाशित हुए दो फारसी अखबारों के नाम बताएँ।
4. उलमा का अर्थ बताएँ।
5. फतवा क्या है?
6. तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस का पहला मुद्रित संस्करण 1810 में कहाँ से प्रकाशित हुआ?
7. देवबंद सेमिनरी किस वर्ष स्थापित हुआ?
8. 19वीं शताब्दी में भारत में धार्मिक पुस्तकें छापने वाली दो प्रिंटिंग प्रेस बताएँ।
9. ‘राजा ऋतुध्वज द्वारा असुरों के चंगुल से राजकुमारी मदलसा को बचाने वाला’ चित्र किसने बनाया था?
10. 1876 में बंगाली भाषा में प्रकाशित पहली संपूर्ण आत्मकथा ‘आमार जीबन’ किसने लिखी थी?
11. बेस्ट-सेलिंग कृति ‘स्त्री धर्म विचार’ किसने लिखी थी?
12. 1871 में लिखी गई पुस्तक ‘गुलामगिरी’ के लेखक कौन थे?
13. ‘पेरियार’ के नाम से कौन प्रसिद्ध थे?
14.1938 में ‘छोटे और बड़े सवाल’ नामक पुस्तक कानपुर के किस मिल-मजदूर ने लिखी थी?
15. असम का लोकप्रिय गीत ‘ओ मोर अपुनर देश(ओ मेरी प्यारी भूमि)’ किसने लिखा था?
16. देसी भाषाओं के प्रकाशन को बंद करने के लिए आयरिश प्रेस कानून की तर्ज पर 1878 में अंग्रेजों ने कौन सा कानून लागू किया था?
17. बाल गंगाधर तिलक ने अपने किस अखबार में ‘पंजाब के क्रांतिकारियों को 1907 में काला पानी भेजने पर’ हमदर्दी जताई जिसके कारण उन्हें 1908 में अंग्रेजों ने कैद कर लिया था जिसका पूरे देश में विरोध हुआ?
18. पहले विश्वयुद्ध के दौरान, भारतीय रक्षा नियम के तहत कितने अखबारों को जमानत देनी पड़ी थी?
19. ‘स्टेट्समैन’ अखबार कब शुरू किया गया?
20.’सुदर्शन चक्र’ के नाम से लिखने वाले मिल- मजदूर का संग्रह किस नाम से प्रकाशित हुआ था?